दलौदा कृषि उपज मंडी समिति, जिला मंदसौर में दिनांक 26 दिसंबर 2025 को कृषि जिंसों की आवक सामान्य रही तथा भावों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। मंडी में गेहूं, सोयाबीन, लहसुन, मक्का, मसूर, सरसों, मैथी, अलसी, चना एवं नई लहसुन जैसी प्रमुख फसलों की आवक रही। बाजार में मांग और आपूर्ति के संतुलन के अनुसार विभिन्न जिंसों के भाव तय होते नजर आए।
गेहूं का भाव आज का
सबसे पहले गेहूं की बात करें तो इसके न्यूनतम भाव 2450 रूपये,
अधिकतम 2900 रुपये और मॉडल भाव 2675 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
सोयाबीन का भाव आज का
सोयाबीन के भावों में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति देखी गई। सोयाबीन न्यूनतम 3740 रुपये से लेकर अधिकतम 4750 रुपये तक बिका, जबकि मॉडल भाव 4245 रुपये रहा।
लहसुन का भाव आज का
लहसुन एक बार फिर चर्चा का केंद्र रहा। इसके न्यूनतम भाव 2000 रुपये और अधिकतम भाव 12000 रुपये तक दर्ज किए गए, जबकि मॉडल भाव 7000 रुपये रहा।
मक्का का भाव आज का
मक्का के भाव अपेक्षाकृत नरम रहे। न्यूनतम 1400 रुपये, अधिकतम 1850 रुपये और मॉडल भाव 1625 रुपये रहा।
मसूर का भाव आज का
मसूर के भाव मजबूत बने हुए हैं। मसूर न्यूनतम 5050 रुपये, अधिकतम 5800 रुपये और मॉडल भाव 5425 रुपये रहा। दाल उद्योग की मांग और सीमित आवक के चलते मसूर में स्थिरता के साथ मजबूती दिखाई दे रही है, जो किसानों के लिए लाभकारी स्थिति है।
सरसो का भाव आज का
सरसों के भाव 5850 रुपये से 6400 रुपये के बीच रहे और मॉडल भाव 6125 रुपये दर्ज किया गया
मेथी ओर अलसी का भाव
मैथी के भाव भी ठीक-ठाक रहे। न्यूनतम 5100 रुपये, अधिकतम 5850 रुपये और मॉडल भाव 5475 रुपये रहा।
अलसी के भाव 7250 रुपये से 8000 रुपये के बीच रहे और मॉडल भाव 7625 रुपये रहा।
चना का भाव आज का
चना के भाव 4700 रुपये से 5300 रुपये के बीच रहे और मॉडल भाव 5000 रुपये रहा।
कुल मिलाकर, दलौदा मंडी में आज का बाजार संतुलित रहा। कुछ जिंसों में मजबूती तो कुछ में नरमी देखने को मिली। किसानों को सलाह है कि वे गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए और बाजार की स्थिति को समझकर ही अपनी उपज की बिक्री करें, ताकि उन्हें बेहतर मूल्य मिल सके